फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for uploading objectionable photo of girl on social media

सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for uploading objectionable photo of girl on social media
पानीपत। थाना चादंनीभाग पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : Panipat
पानीपत। सोशल मीडिया पर युवती की आपत्तिजनक फोटो अपलोड करने और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को चांदनीबाग थाना पुलिस ने काबू किया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया मोबाइल फोन बरामद कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान आर्य नगर, झज्जर निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई। उसे शुक्रवार को चांदनीबाग थाना पुलिस ने झज्जर से गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अगस्त 2021 में एक युवती ने शिकायत देकर बताया था कि वह मूल रूप से रोहतक की रहने वाली है और पानीपत में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। करीब पांच साल पहले 12वीं कक्षा में पढाई के दौरान सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती झज्जर के पुराना बस स्टैंड के पीछे रहने वाले दीपक नाम के युवक से हुई थी। तीन साल पहले दीपक ने मिलने के लिए बुलाया और धोखे से उसके फोटो खींचे और वीडियो बना ली और संबंध न बनाने पर उसे वायरल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed