{"_id":"6990e090dd440282e30203ff","slug":"accused-arrested-for-theft-in-mobile-shop-panipat-news-c-244-1-pnp1012-152281-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मोबाइल की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मोबाइल की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-2 की टीम ने मोबाइल की दुकान में चोरी के आरोपी सन्नी निवासी जसबीर कॉलोनी को शुक्रवार शाम बरसत रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद कर लिए। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सीआईए-2 प्रभारी ने बताया कि नौ फरवरी को नूरवाला अड्डे के पास मोबाइल की दुकान में चोरी हुई थी। तहसील कैंप थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम को सीआईए-2 की टीम ने बरसत रोड से आरोपी सन्नी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है, उसने अपने साथी कृष्णा के साथ चोरी की थी, उसके हिस्से में पांच फोन और ढाई हजार रुपये आए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिए। शनिवार को आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। संवाद
खाने के रुपये मांगने पर डंडों से किया हमला
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में टैगोर पार्क के पास रेहड़ी पर नान खाने के रुपये मांगने पर तीन-चार युवकों ने दुकानदार पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी, डंडों से पिटाई की। पुलिस ने दुकानदार हनुमान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सतकरतार कॉलोनी के हनुमान ने बताया कि वह पार्क के पास रेहड़ी लगाकर नाॅन बनाता है। वीरवार शाम करीब साढ़े तीन बजे दीपक उर्फ सोहित, आर्यन, विशाल व उनके अन्य साथी उनके पास आए और सभी ने नान खाए। खाने के बाद वह बिना रुपये दिए ही वहां से चले गए। उसने इसका विरोध किया। कुछ देर बाद ही आरोपी डंडे लेकर वापस आए और हमला कर दिया। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश के लिए टीम लगाई है। संवाद
कंपनी के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी
पानीपत। थाना चांदनी बाग क्षेत्र के सेक्टर-25 में एक कंपनी के सामने से वाहन चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। भाक्त नगर निवासी विजय ने बताया कि वह सेक्टर-25 में एक कंपनी के में काम करते हैं। शुक्रवार को वह सुबह नौ बजे मोटरसाइकिल से कंपनी में आए और मोटरसाइकिल बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। शाम को आठ बजे छुट्टी होने पर जब वह बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल नहीं मिली। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद