फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for stealing cash, mobile and scooter from office, mobile recovered

Panipat News: ऑफिस से नकदी, मोबाइल व स्कूटी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Sat, 13 Dec 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing cash, mobile and scooter from office, mobile recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। सीआईए वन पुलिस टीम ने समालखा में वैश्य स्कूल के पास स्थित ऑफिस से मोबाइल, नकदी व स्कूटी चोरी करने के आरोपी को वीरवार शाम को समालखा अनाज मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान समालखा वार्ड-4 निवासी गोपाल के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी फरीदाबाद निवासी बंटी के साथ मिलकर चोरी उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरी नकदी व स्कूटी बरामद करने और फरार इसके साथी आरोपी बंटी के ठिकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।


सीआईए वन प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार शाम को गश्त के दौरान समालखा क्षेत्र में थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक अनाज मंडी के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में लिया। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने फरीदाबाद निवासी अपने साथी बंटी के साथ मिलकर 17 सितंबर की रात समालखा में वैश्य स्कूल के पास एक ऑफिस से मोबाइल, 26 हजार रुपये नकदी व ऑफिस के बाहर से स्कूटी चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में मातापूली रोड समालखा निवासी बिजेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपी ने 17 सितंबर को ही समालखा में वैश्य स्कूल के पास मकान से एक एलईडी, गैस सिलिंडर व बैटरी चोरी करने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में अभियोग दर्ज है। आरोपी करीब पांच महीने पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed