{"_id":"690e4cb30351677a4800c1c4","slug":"accused-arrested-for-stealing-cash-by-taking-lift-panipat-news-c-244-1-pnp1006-146740-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लिफ्ट लेकर नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लिफ्ट लेकर नकदी चोरी का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 08 Nov 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। थाना समालखा पुलिस ने बाइक सवार करहंस गांव के युवक से लिफ्ट लेकर बैग से 20 हजार रुपये चोरी करने के आरोपी को वीरवार शाम को समालखा से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खलीला प्रहलादपुर गांव निवासी परमीत उर्फ बच्ची के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बचे छह हजार रुपये बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में नकदी चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने बाइक पर लिफ्ट लेकर युवक के बैग से नकदी चोरी की। करहंस गांव निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका लड़का अमन 13 सितंबर को करहंस गांव से 20 हजार रुपये लेकर बाइक से दुकान पर आ रहा था। गांव के बस अड्डे पर बच्ची नामक व्यक्ति ने लिफ्ट लेने के लिए इशारा किया। बेटे अमन ने बच्ची को बाइक पर बैठा लिया। दुकान पर आकर देखा तो बैग में पैसे नहीं थे।