फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for killing TTE

टीटीई की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में पाचवां आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for killing TTE
पानीपत। सनौली रोड पर मार्बल मार्केट के पास दशहरे की शाम रेलवे कर्मी(टीटीई) मनप्रीत निवासी उग्राखेड़ी की चाकू गोदकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपी कपिल पुत्र सतनारायण निवासी विद्यानंद कॉलोनी पानीपत को सीआईए-2 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मनप्रीत हत्या मामले में नितिश, जलकरण व कार्तिक निवासी कुराड़ व सचिन निवासी घनसौली को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपियों ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी अपने साथी आरोपी कपिल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया था। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उनका डीजे को लेकर मनप्रीत के साथ विवाद हुआ था। इसी के चलते उन्होंने चाकू गोदकर और लाठी डंडों से वार कर मनप्रीत की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग किया चाकू, डंडा व एक बाइक बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया था। शुक्रवार शाम आरोपी कपिल को भी गिरफ्तार किया और शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed