फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for kidnapping and beating a youth

Panipat News: युवक का अपहरण कर पिटाई के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for kidnapping and beating a youth
आरोपी अंशुल उर्फ बाबा। पुलिस
पानीपत। जाटल रोड पर फौजी कॉलोनी में घर में घुसकर पिटाई कर युवक के अपहरण करने के मामले में शुक्रवार देर शाम मुखिजा कॉलोनी से आरोपी अंशुल उर्फ बाबा निवासी कृष्णा कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने डंडा बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि फौजी कॉलोनी निवासी राजमल ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि उनका बेटा नवीन कृष्णा कॉलोनी निवासी अंशुल उर्फ बाबा के पास काम करता था। एक माह पहले नवीन ने काम छोड़ दिया था। अंशुल ने नवीन के काम के पैसे नहीं दिए थे। 27 मई की शाम को करीब नौ बजे अंशुल ने नवीन की पिटाई कर दी। नवीन वहां से छुड़ाकर भाग गया। अंशुल देर रात करीब 11:30 बजे उनके घर के बाहर आया। घर पर वह और उसकी पत्नी मौजूद थे।
विज्ञापन

अंशुल ने जबरदस्ती उनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। तभी अंशुल की मां कविता, पिता सत्यवान व चाचा पवन भी डंडों से लैस होकर उनके घर में घुसे और हमला कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने एक आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed