फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accused arrested for cheating of Rs 4.30 lakh

Panipat News: कनाडा में होमगार्ड की नौकरी का झांसा देकर 4.30 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating of Rs 4.30 lakh
-करनाल के तरावड़ी के बंटी सिंह ने दो युवकों को कनाडा भेजने के नाम पर की थी ठगी
विज्ञापन

-जांच के बाद थाना सदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया, अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। रेर कलां गांव के दर्शन के बेटे व भांजे को कनाडा भेजने के नाम पर 4.30 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी बंटी सिंह निवासी तरावड़ी करनाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कनाडा में होमगार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी की थी। बाद में खुद के अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पैसे देने से इंकार कर दिया था। सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि रेर कलां गांव निवासी दर्शन लाल ने अगस्त 2025 में शिकायत देकर बताया था कि करनाल के मूनक गांव निवासी हीरालाल व सूरज उर्फ प्रेम 15 जनवरी 2023 को उनके घर आए। दोनों ने कहा कि वह बंटी सिंह के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। उनका कनाडा की कई कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनका कांट्रेक्ट है। कंपनी के डिमांड पर 18 लोगों को कनाडा भेजना है। आरोपियों ने उसके बेटे विक्की को कनाडा भेजकर काम लगवाने की बात कही। इसके लिए 12 लाख रुपये में सौदा किया। तीन लाख रुपये पहले, तीन लाख रुपये वीजा लगने के बाद देने के लिए कहा। बाकी पैसे कनाडा पहुंचकर कंपनी में काम करते हुए किश्तों में कटवाने की बात कही।
विज्ञापन

आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने 21 जनवरी 2023 को 1 लाख रुपये नकद व 30 हजार रुपये बंटी के खाते में दिए। पैसे लेने बाद दोनों कहने लगे 17 लोगों के पैसे आ चुके है। वह उसके भांजे सलीम को भी इनके साथ कनाडा भेज देंगे। सलीम को कनाडा में होमगार्ड लगवाने की बात कही। इसके बाद सलीम का पासपोर्ट लेकर तीन लाख रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली में फिंगर प्रिंट कराने की बात कही। 29 मार्च को वह इंतजार करते रहे परंतु कोई लेने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
अपहरण का बनाया बहाना

इस मामले में आरोपियों से बात की तो उन्होंने कहा कि बंटी सिंह को किसी ने अपहरण कर लिया है। उसकी पत्नी ने उनके नाम से शिकायत दी है। आरोपियों ने पैसे वापस देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दर्शनलाल ने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी बंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लेकर ठगी की रकम बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed