{"_id":"65ff60008dcf71e50300f374","slug":"accused-arrested-along-with-two-stolen-bikes-panipat-news-c-244-1-pnp1004-115728-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चोरी की दो बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चोरी की दो बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार
Sun, 24 Mar 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने बाइक चोरी करने के आरोपी काबड़ी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरप्रीत उर्फ हैप्पी निवासी बतरा कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी से बाइक चोरी के छह मामलों का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार अल सुबह गश्त के दौरान गुप्त सूचना दबिश देकर आरोपी हरप्रीत उर्फ हैप्पी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने छह चोरी की वारदात स्वीकार कीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उक्त बाइक अतिरिक्त चोरी की एक अन्य बाइक बतरा कॉलोनी में आरोपी के किराए के कमरे के बाहर से बरामद की। अन्य वारदातों बारे थाना पुराना औद्योगिक व थाना माडल टाउन में अभियोग दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि पैसों की जरूरत पूरा करने के लिए उसने एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। बरामद चोरी की दो में से एक बाइक के मालिक की पहचान न होने पर चोरीशुदा बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लेकर पूछताछ के बाद आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
विज्ञापन
आरोपी ने 21 मार्च को गोपाल कॉलोनी के नजदीक रिफाइनरी रोड पर पुल के नीचे से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में संदीप निवासी भारत नगर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। पांच मार्च को हाली पार्क गेट के पास से एक प्लेटिना बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में सतीश निवासी पूरेवाल कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। 18 मार्च को पीपल वाली मंडी से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में राहुल निवासी काबड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
इसके अलावा 12 मार्च को नारायण सिंह पार्क के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना पुराना औद्योगिक में सेठवाल निवासी कोहंड की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। इसके अलावा आरोपी ने 18 मार्च को इदगाह रोड पर स्थित एलआईसी ऑफिस के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना माडल टाउन में प्रेम निवासी रोझला जींद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।