{"_id":"6632d9583ecc41bfaf01c906","slug":"accused-absconding-for-20-years-arrested-in-drug-smuggling-case-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117637-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नशा तस्करी के मामले में 20 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नशा तस्करी के मामले में 20 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना किला पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में पकड़े जाने के बाद जेल से जमानत पर आकर फरार होने वाले आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी 20 साल से फरार चल रहा था। उसकी पहचान कन्हैया लाल निवासी सरसाई गांव, कुल्लू हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई।
थाना किला प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि थाना शहर पुलिस ने पांच अक्टूबर 1997 को सेठी चौक के पास हिमाचल के कुल्लू जिला के गांव सरसाई निवासी नशा तस्कर आरोपी कन्हैया लाल को 850 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था। फिर जेल से जमानत पर आने के बाद वह फरार हो गया था। अदालत ने कन्हैया लाल को 23 अक्टूबर 2003 को पीओ घोषित किया गया था। मंगलवार को सूचना मिलने पर आरोपी कन्हैया लाल को वीर भवन चुंगी के पास से गिरफ्तार कर लिया।