{"_id":"5d59b6b38ebc3e89991f757c","slug":"accident-truck-bike-panipat-news-knl2663150","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीटी रोड पर बीबीएमबी कट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर औद्योगिक सेक्टर-29 थाने में पहुंचे परिजनों के बयान पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई।
गांव बराना निवासी किसान 40 वर्षीय प्रवीण कुमार पुत्र जगदीश ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसका साला सीता राम पुत्र भैया राम निवासी घसौली जिला सोनीपत उसके पास मिलने आया था। पानीपत में काम खत्म करने के बाद वह शनिवार देर रात अपनी बाइक पर घसौली जा रहा था। इस दौरान जीटी रोड पर बीबीएमबी कट के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक का चालक ने सीता राम की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सीताराम बाइक सहित सड़क पर गिर गया और ट्रक का पिछले पहिये के नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।