फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accident, Road Accident, Car Driver, Panipat

कार की चपेट में आने से मां की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 03 Apr 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत।
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत। Updated Sun, 03 Apr 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Accident, Road Accident, Car Driver, Panipat
सराफा कारोबारियों ने जाम किया हाईवे - फोटो : अमर उजाला
 जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने तेज रफ्तार कार ने मां व बेटे को कुचल दिया। मां की मौके पर ही मौत हो गई, बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल बेटे को सिविल अस्पताल में भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में भिजवा दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को जीटी रोड पर पुलिस लाइन के सामने रामेश्वरी(45) निवासी दिवाना रेलवे स्टेशन की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। रामेश्वरी का 12 साल का बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


छोटू को सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रामेश्वरी मूल रूप से रायगढ़, छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। कई साल पहले रामेश्वरी का पति बलदेव परिवार सहित रोजगार की तलाश में पानीपत आ गया था। रविवार को रामेश्वरी अपने 12 वर्षीय बेटे छोटू के साथ बाजार में सामान खरीदने के लिए आई थी। रामेश्वरी सामान खरीदकर अपने बेटे के साथ वापिस घर जा रही थी। पुलिस लाईन के सामने रोड पार करते वक्त रामेश्वरी व उसका बेटा तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए। रामेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे वाहन चालकों ने आरोपी चालक को रुकवा लिया। कार चालक की पहचान श्रुति निवासी नागपुर के रूप में हुई है। श्रुति अपने पिता के साथ चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। पुलिस ने श्रुति को मौके से गिरफ्तार कर लिया। राहगीरों ने घायल बच्चें को सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घायल बच्चे की हालत देखते हुए उसे इलाज के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रामेश्वरी के शव को शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती श्रुति को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में एक बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। बच्चें का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक युवती पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अतर सिंह, प्रभारी, सेक्टर 29 पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed