फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident-pnp

शहर के एक निजी स्कूल की बस बच्चों को लेकर आ रही थी वापस

Wed, 09 Dec 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Wed, 09 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन व पुलिस के धुंध में सड़कों पर बरती लापरवाही के चलते आखिरकार बड़ा हादसा हो ही गया। पानीपत-रोहतक हाईवे पर गांव डाहर चक्कर के पास रोडवेज व शहर के एक प्राइवेट स्कूल की बस व हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी समेत चार वाहनों की टक्कर में एक ग्रामीण की मौत हो गई और एसएचओ इसराना व स्कूल बस के चालक सहित 31 बच्चे घायल हो गए। ग्रामीण व एचएचओ स्कूल बस से घायल विद्यार्थियों को निकाल रहे थे।
विज्ञापन


हादसा इसराना की तरफ से आ रहे तेल के टैंकर चालक द्वारा अचानक चौक पर ब्रेक लगा देने के कारण हुआ। तेल के टैंकर में पहले स्कूल की बस व फिर रोडवेज बस ने स्कूल को टक्कर मार दी। एसडीएम पानीपत, डीएसपी देशराज, एसएचओ चांदनी बाग, एसएचओ ट्रैफिक थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को शहर के कई निजी व सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार तड़के पानीपत-रोहतक हाईवे पर डाहर चौक पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धुंध के चलते सामने कुछ भी दिखाई नहीं दे पा रहा था। पानीपत-रोहतक हाईवे पर इसराना की तरफ से आए तेल टैंकर चालक ने गोल चक्कर पर आकर अचानक ब्रेक लगा दी। माना जा रहा है कि वह हाईवे व पानीपत शहर की तरफ जाने के रास्ते को लेकर चकरा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी समय विकास नगर स्थित एक निजी स्कूल की नौल्था से बच्चों को  लेकर आ रही बस चौक पर खड़े टैंकर से टकरा गई। ग्रामीण हादसा स्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर बचाव कार्य शुरू किया। एसएचओ इसराना कृष्ण लठवाल भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। इसी समय इसराना की तरफ से चरखी दादरी डिपो की चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस आ गई और रोडवेज बस ने स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी।

इससे पीछे आ रही हरियाणा सरकार लिखी जाइलो गाड़ी ने बस को टक्कर मार दी। जिसमें डाहर निवासी रविंद्र (28) की मौत हो गई और एसएचओ कुष्ण कुमार, बस चालक राजबीर सिंह निवासी ब्राह्मण माजरा, महिला हेल्पर संतोष निवासी नौल्था, हेल्पर  मुनिया निवासी डाहर,  विद्यार्थी नौल्था निवासी सुमित, सोनू, संदीप और स्कूल कर्मचारी सतपाल समेत 31 विद्यार्थी घायल हो गए। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने घायलों को गोहाना रोड स्थित दो निजी अस्पतालों समेत सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।

जहां से मुनिया को रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम पानीपत सुभाष श्योराण, डीएसपी देशराज, चांदनी बाग थाना प्रभारी रामकुमार, एसएचओ ट्रैफिक विकास कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को एक तरफ किया और हाईवे को सुचारु रूप से चालू कराया। इस दौरान करीब एक घंटा तक हाईवे के दोनों तरफ का यातायात बाधित रहा।

पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। ग्रामीण सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। इसराना थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मंगलवार सुबह स्कूल बस में टक्कर मारने के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए। तेज रफ्तार बस की चपेट में डाहर का रविंद्र और एसएचओ कुष्ण कुमार आ गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज में सवार लोगों को दूसरी बस से आगे भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस रोडवेज के चालक और परिचालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।

मंगलवार सुबह जैसे ही घटना की खबर गांव में फैली गांव में हड़कंप मच गया। हर कोई पानीपत-रोहतक हाईवे की ओर भाग रहा था। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित किया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए। बस में 50 बच्चे सवार थे। जिसमें से अधिकतर गांव डाहर और नौल्था के रहने वाले थे। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर गोल चक्कर और पानीपत पुलिस प्रशासन को जमकर कोसा।


पिछले साल दिसंबर और जनवरी में धुंध के कारण गोल चक्कर ने दिखाई देने पर 37 सड़क हादसे हुए। जिसमें 21 लोगों की मौत हुई और दर्जनों लोग घायल हुए। गांव डाहर में दिसंबर माह में चक्कर पर गांव डाहर के प्रदीप और उसके बेटे प्रिंस की मौत हो गई थी और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। तीनों बाइक पर सवार होकर पानीपत से गांव डाहर वापस लौट रहे थे। जिनको गांव डाहर के पास ट्रक ने टक्कर मार दी थी। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed