{"_id":"5da231748ebc3e01542f89fd","slug":"accident-panipat-news-knl82669184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, जोहड़ में गिरी बस, ड्राइवर और हेल्थ इंस्पेक्टर की मौत, 22 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर को पड़ा मिर्गी का दौरा, जोहड़ में गिरी बस, ड्राइवर और हेल्थ इंस्पेक्टर की मौत, 22 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसत रोड स्थित कृपाल आश्रम के पास शनिवार की सुबह बरसत से पानीपत आ रही प्राइवेट बस चालक की मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे बस असंतुलित हो गई और पास के जोहड़ में जा गिरी। इस दौरान ड्राइवर के पास बैठी महिला ने स्टेयरिंग को संभालने की कोशिश की और बस को 11केवीए की लाइन और ट्रांसफार्मर से टकराने से बचाने के लिए स्टेयरिंग घुमा दिया। बस जोहड़ जाकर गिरी। हादसे में बस चालक के साथ ही बस में बैठे एमपीएचडब्ल्यू हेल्थ वर्कर की मौत हो गई और 22 सवारियां घायल हो गईं। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस की खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। सभी को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। बस चालक और हेल्थ वर्कर का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
हादसा सुबह करीब 10 बजे का है। कृपाल आश्रम के पास शनिवार को बरसत से पानीपत आ रही प्राइवेट बस के ड्राइवर मुकेश पुत्र दलपत निवासी कलेडी जिला करनाल को मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसके कारण ड्राइवर पहले चिल्लाया और बाद में अपना सतुंलन खो दिया। जिसके बाद पास में बैठी महिला ने ड्राइवर बस का स्टेयरिंग संभाला और आगे 11 हजारी लाइन के ट्रांसफार्मर से बस को बचाकर पास के चार फुट गहरे जोहड़ में उतार दी। हादसे के वक्त बस में 100 से अधिक सवारियां थी, यहां तक बस की छत पर भी सवारियां बैठी थीं। बस पलटने के दौरान छत पर बैठी सवारियां तालाब की तरफ बस को जाते देख पहले ही छत से कूद गए थे। वहीं बस के अंदर सवार लगभग 70 से अधिक लोग फंस गए। जिसके बाद एक महिला सवारी किसी तरह बस से बाहर निकली और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्रेन की सहायता से बस को बाहर निकालने का प्रयास किया। बस के अंदर फंसी सवारियों को खिड़कियों से बाहर निकाला गया। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने सवारियों को बाहर निकाला। जिसमें ड्राइवर मुकेश सहित एमपीएचडब्ल्यू हेल्थ वर्कर धनराज पुत्र हजारी लाल निवासी चंदौली की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं हादसे में घायल सवारियों में 22 लोगों को सामान्य अस्पताल भेजा गया, जिनका प्राथमिक उपचार कराकर छुट्टी दे दी गई।
हादसे में ये हुए घायल-
1. संदीप पुत्र ओमप्रकाश(35) पुंडरी
2. बोहती पत्नी जिले सिंह (50) पलेहड़ी
3.संदीप पुत्र देवराज(38) बसरत
4. निर्मला पत्नी सतपाल(50) निंबरी
5. शकुंतला पत्नी दय (62) खलीला
6. निशार अंसारी (30) डुंगरी
7. कवयिता पत्नी नरेश( 25) बरसत
8. सरोज पत्नी अशोक( 32) बरसत
9. नौकर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह (55) प्रेम नगर
10.पूनम पत्नी ईश्वर (34) बरसत
11. मीना पत्नी कर्ण ( 45) पुंडरी
12. गुंजन पुत्री अशोक(5) गामड़ी, सोनीपत
13.इशीका पुत्री नरेश( 7)गामड़ी, सोनीपत
14.यश पुत्र नरेश(5) गामड़ी, सोनीपत
15.कुश नुत्र अशोक(9) गामड़ी, सोनीपत
16.भीम कौर (50) प्रेम नगर
17. धनवंती (45) प्रेम नगर
18. तनवती, प्रेम नगर
19. दर्शना पुंडरी
20. रामकुमार, चिडाना
21 रामकुमार, चिडाना
22 सचिन, पुंडरी
- 15 साल से करता था ड्राइविंग, शुक्रवार को भी रास्ते में की थी परेशानी
बस ड्राइवर मुकेश पुत्र दलपत कलेड़ी जिला करनाल का रहने वाला था। वह 15 साल से पानीपत में ड्राइविंग कर रहा था। उसने पांच साल रिफाइनरी स्थित द मिलेनियम स्कूल में बस चलाई। उसके बाद उसने खुद की बस खरीदकर वहां पर ड्राइविंग की। अब पिछले डेढ़ साल से पाल ट्रैवल कंपनी में लगा हुआ था और बरसत से पानीपत के रूट पर बस चला रहा था। मुकेश शादीशुदा था और उसके चार बच्चे थे, जिनमें दो बच्चों की मौत हो गई थी। अब उसके बाद एक लड़का उषन सिंह (5) व एक लड़की खुशी (8) है। वह खुद तीन भाई थे, जिनमें वह सबसे छोटा था। उसके साथियों ने बताया कि शुक्रवार को उसकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन दौरा नहीं पड़ा था।
विज्ञापन
- करनाल में हाजिरी लगाने के लिए जा रहा था एमपीएचडब्ल्यू हेल्थ वर्कर
इस हादसे में दूसरी मौत धनराज पुत्र हजारी लाल निवासी चंदौली की हुई। बस के नीचे आने से उनकी टांग की हड्डी टूट गई, जिसमें खून का रिसाव न रुकने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक धनराज एमपीएचडब्ल्यू हेल्थ वर्कर थे। जिनकी ड्यूटी बलहेड़ा गांव में थी। उनकी इलेक्शन में ड्यूटी लगी हुई थी तो वह हाजिरी लगाने के लिए बलहेड़ा गांव जा रहे थे, लेकिन इस हादसे में उनकी रास्ते में मौत हो गई। धनराज के दो बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का सवेश्वर (15) व एक लड़की 17 साल की थी। वहीं उसकी पत्नी और बच्चे करनाल में उसकी ससुराल में रहते हैं।
हादसे में मौसी-भांजी घायल, जागरण से शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे अपने अपने गांव-
बरसत गांव में शुक्रवार को महिला जुणी द्वारा जागरण करवाया गया था। जिसमें शामिल होन के लिए गांव निंबरी से उसकी बहन निर्मला व सोनीपत गांव शामड़ी से उसकी दोनों बेटी सरोज व कविता और चारों बच्चे गए थे। जब वह शनिवार को वापस अपने-अपने गांव वापस जा रही थी तो बस चालक को मिर्गी का दौरा पड़ने से बस जोहड़ में गिर गई। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
- पानीपत में है फ्लैक्स की दुकान, उसी में काम करे के लिए जा रहा था: संदीप
संदीप निवासी पुंडरी ने बताया कि वह विष्णु प्रिंटिंग की दुकान पर काम करता है। वह फ्लैक्स बोर्ड का डिजाईन तैयार करता है। जब नौकरी पर सुबह पुंडरी से पानीपत जा रहा था जब वह कृपाल आक्षम के पास पहुंचा तो ड्राइंवर ने चिल्लाकर अपना दम तोड दिया, जिसके कारण बस असंतुलित हो गई और जोहड़ में जाकर गिर गई।
- हादसे में पांच साल की बच्ची रोते हुए मां को बोली, मां तू हमेशा साथ रहना
हादसे के बाद मौके पर पांच साल की बच्ची अपनी मां से बिछड़ गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मां मिल गई। मां को देखते ही गुंजन रोने लगी और बोली मां तू हमेशा साथ रहना। उसने मां की साड़ी का पल्लू पकड़ लिया और मां ने उसे गले लगाया तब कहीं गुंजन शांत हुई।
- हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पार्टियों के नेता और प्रत्याशी
इस हादसे की सूचना मिलते ही जेजेपी से पानीपत ग्रामीण के प्रत्याशी देवेंद्र कादियान, भाजपा के ग्रामीण विधानसभा से प्रत्याशी महिपाल ढ़ांडा, भाजपा शहर सीट से प्रत्याशी प्रमोद विज, घरौंडा से भाजपा नेता हरविंद्र कल्याण, कांग्रेस से पानीपत ग्रामीण से प्रत्याशी ओमप्रकाश जैन आदि घायलों का हाल चाल पूछा। वहीं इस मौके पर उपायुक्त सुमेधा कटारिया व एसपी सुमित कुमार ने भी जायजा लिया और सामान्य अस्पताल पहुंचकर घायलों से स्वास्थ्य की जानकारी ली।
- पुलिस ने सरकारी क्रेन को किया फोन, लेकिन समय पर नहीं पहुंची तो प्राइवेट से निकलवाई बस-
पानीपत पुलिस व लोगों ने सरकारी क्रेन को फोन कर घटना की सूचना दी, लेकिन अज्ञात कारण से सरकारी क्रेन मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय निवासियों ने प्राइवेट की दो क्रेन बुलाकर बस को निकालने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व स्थानीय निवासियों ने मिलकर क्रेन की मदद से लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
हादसे का मुख्य कारण मिर्गी का दौरा पड़ने से ड्राइवर की मौत था। इस हादसे में ड्राइवर सहित दो युवक की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।
- सुमित कुमार, एसपी, पानीपत।