फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident

बिना सेफ्टी रॉड के फैक्टरी मालिक ने मैकेनिक से चलवाई मशीन, दोनों पैर टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
accident
पालीवाल नगर में फैक्टरी के मालिक के दबाव में मैकेनिक को सुरक्षा को दरकिनार कर बिना सेफ्टी रॉड के काम करना पड़ा। मशीन में श्रमिक के दोनों पैर आ गए और पैर की हड्डियां कई जगह से टूट गई। श्रमिक ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले में आरोपी फैक्टरी मालिकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार पुत्र सीता राम निवासी एकता विहार कॉलोनी ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो बेटों व बेटियों का पिता है। वो संजय चौक के पास पालिका नगर में अमोलक हैंडलूम वर्कस में मशीन मैकेनिक के रूप में काम करता है। 23 जनवरी को वो फैक्टरी में मशीन पर ताना चढ़ाने के लिए गया था। उसने ताना चढ़ाने से पहले देखा कि मशीन पर सेफ्टी रॉड नहीं है। उसने सुरक्षा के मद्देनजर ताना चढ़ाने से इंकार कर दिया। लेकिन फैक्टरी मालिक हरदेव अमोलक सिह और उसके छोटे भाई ने उसको ताना चढ़ाने के लिए मजबूर किया और कहा कि अगर ताना नहीं चढ़ाओंगे तो वो पैसे काट लेंगे। उसने ताना चढ़ाना शुरू किया तो सेफ्टी रॉड ना होने के कारण उसके दोनों पैर मशीन में आ गए। उसके दोनों पैरों की हड्डियां कई जगह से टूट गई। उसकी पसली भी टूट गई। साथी श्रमिकों ने उसको बचाया और निजी अस्पताल में दाखिल कराया। यहां से उसको चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी उस पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। उसकी पुलिस से मांग है कि उसको ईलाज का खर्च दिलाया जाए और आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed