फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Accident in Panipat Three friends died, all four were returning home by car after bathing at tubewell

पानीपत में हादसा: तीन दोस्तों की मौत, ट्यूबवेल पर नहाने के बाद कार से वापस घर लौट रहे थे चारों; एक बाल-बाल बचा

Tue, 20 May 2025 12:36 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 20 May 2025 12:36 PM IST
सार

पानीपत में चार दोस्त एक साथ ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। वापसी के दौरान एक युवक हादसे से कुछ दूरी पहले कार से उतर गया था, जिसके बाद कार में सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए।

विज्ञापन
Accident in Panipat Three friends died, all four were returning home by car after bathing at tubewell
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चार दोस्त एक दोस्त की ट्यूबवेल पर नहाने के बाद वरना कार से वापस लौट रहे थे। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक, जो हादसे से कुछ दूरी पहले कार से उतर गया था, बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान सचिन (तहसील कैंप), पार्थ (सेक्टर 11-12), और माधव (रामायणी चौक के पास) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसा देर रात हुआ, जब तेज रफ्तार वरना कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण खो देना हादसे का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, चार दोस्त एक साथ ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। वापसी के दौरान एक युवक हादसे से कुछ दूरी पहले कार से उतर गया था, जिसके बाद कार में सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों युवकों की मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed