फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident,death,panipat news,road

कार से उतरी महिला की ट्रक की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
accident,death,panipat news,road
पानीपत। गांव कुराना से पानीपत सामान्य अस्पताल में उपचार कराने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। अस्पताल जाने के दौरान गांव सिवाह के पास तबीयत अधिक खराब होने पर पत्नी कार से उतर गई, इसकी दौरान ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से जींद के गांव जाजवान निवासी नसीब पत्नी जगदीश ने बताया कि उसकी गांव कुराना में वेल्डिंग की दुकान है। उनके दो बेटे हैं। 29 जून की रात को उसकी पत्नी जरीना (30) के पेट में दर्द होने लगा। इस वजह वह 30 जून की सुबह गांव कुराना से कार में बैठाकर पत्नी को सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए ले जा रहा था। जब वह रोहतक से पानीपत हाइवे पर गांव सिवाह रेलवे ब्रिज के पास पहुंचा तो उसकी पत्नी जरीना को घबराहट हुई।
विज्ञापन

उल्टी महसूस हुई तो कार रोक ली। पत्नी कार से उतरकर टहलने लगी। इसी बीच एक ट्रक चालक तेज रफ्तार में आया और सीधा उसकी पत्नी को टक्कर मार दी और पहिया पत्नी के ऊपर से उतर गया। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर 29 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पति के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed