{"_id":"60c7b2a28ebc3e5ab51bbc24","slug":"accident-death-panipat-crime-panipat-news-panipat-news-knl731791139","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा का शव लेकर लौट रही साली की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा का शव लेकर लौट रही साली की मौत, पति घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। गांव महराणा के पास रविवार रात साढ़े 10 बजे जीजा का शव लेकर लौट रही साली की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनके पति घायल हो गए। जीजा का शव एंबुलेंस में था, जबकि साली और उसका पति बाइक पर सवार थे। उन्हें टक्कर मारकर कार सवार फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
पानीपत की गुड़ मंडी निवासी रणवीर ने बताया कि अंबाला निवासी उनके साढ़ू प्रेमचंद्र बीमार थे और रोहतक पीजीआई में भर्ती थे। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वह पत्नी सविता (54) के साथ रोहतक पीजीआई पहुंचे। साढ़ू के शव को एंबुलेंस में रखकर पत्नी के साथ बाइक से पानीपत के लिए चले। बेटा सचिन भी अलग बाइक से आ रहा था। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव महराणा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आए कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पत्नी सविता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
बेहोशी की हालत में उसे सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को बेटे सचिन के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।