फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   accident, bike, flyover,woman, death

बाइक के सामने आया कुत्ता, बचाने के प्रयास में बाइक हुई अनियंत्रित, महिला की 25 फीट उंचाई से फ्लाईओवर से नीचे गिरने से मौत, देवर

Tue, 30 Jul 2019 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:48 AM IST
विज्ञापन
accident, bike, flyover,woman, death
पानीपत के निजी अस्पताल में अपने पिता का हाल चाल जानने आई महिला बाइक पर अपने देवर के साथ वापस सोनीपत जाते हुए डाहर बाईपास फ्लाई ओवर नीचे गिर गई। 25 फीट नीचे गिरते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। देवर को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 38 वर्षीय सुदेश पत्नी नरेश निवासी गांव सरढ़ाना , सोनीपत के पिता अर्जुन सिंह काफी समय से बीमार है। उनको पानीपत के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सुदेश सोमवार को अपने देवर अनिल के साथ बाइक पर पिता अर्जुन सिंह का हाल चाल जानने आई थी। इसके बाद वो देवर अनिल के साथ बाइक पर वापस गांव सरढ़ाना लौट रही थी। डाहर बाईपास फ्लाईओवर पर अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। अनिल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो बाइक अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सुदेश बाइक से उछलकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी व दोनों को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने सुदेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सिविल अस्पताल में अनिल का इलाज चल रहा है। सुदेश के पति नरेश नरेला मंडी में अकाउंटेंट है। वो तीन लड़कियों व एक लड़के की मां थी। देवर अनिल एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed