फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   ACB begins probe into embezzlement case, summons cheque book

Panipat News: गबन के मामले में एसीबी ने शुरू की जांच, चेकबुक मंगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
ACB begins probe into embezzlement case, summons cheque book
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। राजकीय पीजी कॉलेज में करोड़ों रुपये के गबन के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने आखिरकार जांच शुरू कर दी है। एसीबी के जांच अधिकारी ने कॉलेज प्रशासन से चेकबुक, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य दस्तावेज मांग लिए हैं, जिन्हें कॉलेज प्रशासन ने जमा भी करा दिया है।
अब एसीबी इन दस्तावेजों की पहले तहकीकात करेगी, इसके बाद ही मामले में बयान दर्ज करने जैसी प्रक्रियाओं को अपनाया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ मामले में आरोपों को झेल रहे प्राचार्य डॉ. देसराज बाजवा ने वीरवार को शिकायतकर्ता पर एक और आरोप लगा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने दस्तावेजों के साथ दावा किया है कि जिन फर्मों को फर्जी बताया जा रहा है उन्हीं फर्मों से शिकायतकर्ता रमेश सिंह अहलावत ने वर्ष 2022 में कॉलेज में रहते हुए खरीदारी की थी, इसके लिए एक लाख रुपये के बिल भी पास कराए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय जब यह फर्में ठीक थीं तो अब फर्जी कैसे हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी हस्ताक्षर कर आरटीआई लगाने का लगाया आरोप : इधर शिकायतकर्ता रमेश सिंह ने कॉलेज प्रशासन पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर एक आरटीआई लगाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बताया कि इस मामले से संबंधित शिकायत वह निगदू में पुलिस से कर चुके हैं। इसकी जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेज उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कॉलेज के ही किसी स्टाफ ने सदर बाजार के डाकखाने से कॉलेज में भेजे हैं। उनके पास जब डाक विभाग का दस्तावेज ट्रेक करने का संदेश आया तब इस बात का खुलासा हुआ। वीडियो भी डाकखाने में जाकर देखी है जिसमें कॉलेज के दो प्राध्यापक दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी जल्द एफआईआर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed