फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Absconded after murder for 16 and a quarter years, caught from Hyderabad

Panipat News: रेहड़ी संचालक के बेटे की हत्या कर सवा 16 साल रहा फरार, हैदराबाद से पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
Absconded after murder for 16 and a quarter years, caught from Hyderabad
पानीपत। पुलिस के पीओ स्टाफ की टीम ने पानीपत की ईदगाह कॉलोनी में रेहड़ी वाले के बेटे की हत्या करने आरोपी को सवा 16 साल बाद हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी सवा 16 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। इस दौरान उसने पंजाब, दिल्ली व हैदराबाद में फरारी काटी। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस का ये इंतजार खत्म हुआ। उसने पुलिस रविवार को पानीपत लेकर आई। यहां उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पीओ स्टाफ इंचार्ज सब इंस्पेक्टर छबील ने बताया कि ईदगाह कॉलोनी निवासी विजय ने छह सितंबर 2007 में सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह असंध रोड पुल के नीचे सब्जी की रेहड़ी लगाता है। उसका बेटा ललित (21) भी रेहड़ी पर उसकी सहायता करता था। छह सितंबर 2007 को रिक्शा से सब्जियों की थैली उतार रहा था तभी शिवपुरी में सफाई करने वाला संदीप नेपाली वहां से रेहड़ी हटाने के लिए कहने लगा। ललित ने कहा कि वो थैली उतारकर यहां से रेहड़ी हटा लेगा। इसी बात पर उन दोनों की कहासुनी हो गई। संदीप नेपाली ने ललित को उठाकर पटक दिया। उसने उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन संदीप ने ललित की छाती में टक्कर मार दी। कुछ देर बाद ललित की मौत हो गई। पुलिस ने संदीप पर केस दर्ज कर लिया था। तब से ही पुलिस उसकी धरपकड़ में जुटी थी। अब पुलिस को इनपुट मिले थे कि संदीप हैदराबाद में फरारी काट रहा था। पुलिस ने उसे शुक्रवार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed