फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   abdul karim tunda, bomb, panipat, jail, court

टुंडा के खिलाफ छह ने दी गवाही

Wed, 04 Jun 2014 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Wed, 04 Jun 2014 10:15 PM IST
विज्ञापन
abdul karim tunda, bomb, panipat, jail, court
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में बहुचर्चित बस बम धमाके के आरोपी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा के खिलाफ छह गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन


वहीं, बचाव पक्ष में दो और वकील आ गए और उन्होंने गवाहों से सवाल-जवाब किए। अदालत ने गवाहों को सुनकर अगली सुनवाई 31 जुलाई को तय की है। इस दौरान अदालत परिसर और उसके आसपास भारी पुलिसबल तैनात रहा।

जिला और दिल्ली पुलिस सहकारी समिति की बस में धमाके के आरोपी अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को बुधवार को भारी सुरक्षा के बीच लेकर जिला अदालत में पहुंची।

उसे अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया गया। अदालत के सामने करीब पौने दो घंटे में 11 में से छह गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए और एक गवाह का नाम गलत होने के चलते वापस भेज दिया।
विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलील व गवाहों के बयान सुनते ही मामले की अगली तारीख 31 जुलाई तय कर दी।

गवाहों में कई पुलिसकर्मी और एक फोटोग्राफर
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में बुधवार को 11 गवाहों के बयान दर्ज किए जाने थे, लेकिन इनमें से सात गवाह मौजूद हुए। इनमें से छह के बयान दर्ज किए गए और एक गवाह का नाम गलत होने पर वापस भेज दिया। अदालत के सूत्रों की मानें तो बुधवार को जाटल रोड निवासी पालेराम, कालखा निवासी सुलतान, सेवानिवृत्त एएसआई आजाद (तत्कालीन सिपाही), फोटोग्राफर कुलदीप, उपायुक्त कार्यालय के रीडर दयाशंकर, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर रामपाल (तत्कालीन एमएससी) के बयान दर्ज किए गए। इनके साथ पुलिसकर्मी रणजीत सिंह भी अदालत में पहुंचे, लेकिन अदालत ने रणजीत की जगह रणधीर के बयान होने की बात कही। इसके चलते रणजीत सिंह को वापस भेज दिया गया, जबकि अदालत के सामने नीलम, सुरेंद्र, सुनीता व सिवाही सुरेंद्र पेश नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


टुंडा के बचाव में दो नए वकील आए
अब्दुल करीम उर्फ टुंडा के बचाव में दो वकील और आ गए हैं। इससे पहले जिला अदालत के वकील सुलतान सिंह खर्ब उनकी पैरवी कर रहे थे। बुधवार को अब्दुल करीम के साथ वकील विनीत और नरेंद्र कुमार भी पहुंचे। दोनों वकीलों ने सभी गवाहों से सवाल-जवाब किए और अब्दुल करीम उर्फ टुंडा का इस मामले में बचाव किया। अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलील को बारीकी से सुना।


ये है मामला
एक फरवरी 1997 को पानीपत बस स्टैंड पर सहकारी समिति की एक बस में ब्लास्ट हुआ था। ब्लास्ट में मतलौडा के गांव कालखा निवासी 10 वर्षीय माडू की मौत हो गई थी और करीब 20 लोग घायल हो गए थे। थाना शहर पुलिस ने इसमें अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिला पुलिस इस मामले का खुलासा नहीं कर सकी थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गत वर्ष नेपाल बोर्डर से अब्दुल करीम उर्फ टुंडा को काबू किया था। उसने पानीपत बस स्टैंड पर सहकारी समिति की बस में धमाका करना कबूला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed