फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Aadhar center started in Red Cross Society, voluntary blood donation camp organized

Panipat News: रेडक्रॉस सोसाइटी में आधार केंद्र शुरू, लगाया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर

Tue, 09 Jun 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 09 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Aadhar center started in Red Cross Society, voluntary blood donation camp organized
रेडक्रॉस सोसाइटी में रक्तदाता को बेज लगाते महासचिव डाॅ. सुनील कुमार । स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : Archive
पानीपत। जिला रेडक्राॅस सोसाइटी में सोमवार को आधार केंद्र की नई सुविधा जुड़ गई है। अब लोग यहां अपने आधार कार्ड से संबंधित संशोधन करा सकेंगे। इसके साथ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाने के साथ कंप्यूटर प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

मुख्यातिथि हरियाणा रेडक्राॅस के महासचिव डाॅ. सुनील कुमार रहे। उन्होंने 67 प्रशिक्षुओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्रमाणपत्र दिए और 20 रक्तदाताओं को प्रशंसापत्र भेंट किए। इससे पहले सचिव गौरव रामकरण ने उनका स्वागत किया। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चद, रक्तकोष की प्रभारी डाॅ. पूजा सिंघल मौजूद रही।
विज्ञापन

डाॅ. सुनील कुमार ने कहा कि रेडक्राॅस का उद्देश्य प्रत्येक स्तर पर जरूरतमंद व गरीब व दिव्यांगजनों को सहायता कर उनको समर्थ बनाना है। जिला रेडक्राॅस शाखाओं में आधार केंद्र खोले जा रहे हैं। कोई भी व्यक्ति अपने आधार कार्ड से संबधित सुविधाएं ले सकता है। मुख्यातिथि ने रक्तदाताओं को बैज लगाया। डाॅ. सुनील कुमार ने कहा कि रक्तदान से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। मानव रक्त ही दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकता है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंप्यूटर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके 67 प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र दिए गए हैं। बृजमोहन शर्मा व भूपेंद्र सग्गु द्वारा दी गई दो ट्राली भेंट की। इस मौके पर लालचंद, अमित कुमार व आरसीआईटी निदेशक डॉ. सोनू सिंह, प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया शर्मा, प्रदीप, प्रोजेक्ट मैनेजर सुदेश कुमारी व सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed