फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man who went out for a walk died in an accident

Panipat News: सैर पर निकले युवक की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man who went out for a walk died in an accident
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के डाहर गांव में शनिवार शाम को खाना खाने के बाद चाचा के साथ टहलने निकले भतीजे अंकित (29) को ऑल्टो कार ने टक्कर मार दी।
अंकित को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल पानीपत में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने ऑल्टो चालक के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डाहर गांव के अजमेर सिंह ने बताया कि वह और उसका भतीजा अंकित शनिवार शाम को खाना खाने के बाद गांव में ही एक फैक्टरी की ओर सड़क पर टहलने चले गए। जैसे ही वह फैक्टरी के पास पहुंचे तेज गति से आ रही ऑल्टो कार ने अंकित को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अंकित को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अंकित की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

चाचा ने बताया कि अंकित का विवाह हो चुका था और उनके दो बच्चे हैं। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। जिस कारण वह खान खाने के लिए उनके घर पर आए थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed