फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man was stabbed for resisting robbery

Panipat News: लूट का विरोध करने पर युवक को मारे चाकू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A young man was stabbed for resisting robbery
पानीपत। गोहाना रोड पर एक युवक पर दो बदमाशाें ने चाकू की नोक पर एक हजार रुपये लूट लिए। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट व शरीर के अन्य अंगोंं पर कई वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूल रूप से सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के दोसपुर गांव निवासी राज ने थाना चांदनी बाग में शिकायत देकर बताया कि वह सेक्टर-29 में रहता है। शनिवार को उसका साला गोविंद निवासी गौरिया हरदोई यूपी उसके पास आ रहा था। जैसे ही वह गोहाना मोड पर पहुंचा तो दो युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी जेब से एक हजार रुपये लूट लिए। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

गोविंद के पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार कर दिए। जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के के कारण परिजन उसे लेकर रोहतक पीजीआई चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने भी रोहतक पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज किए। उधर, चांदनी बाग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed