{"_id":"683387314fbf6499da0e22d7","slug":"a-young-man-was-killed-by-hitting-with-a-stick-there-was-a-dispute-over-taking-off-the-cap-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137569-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डंडा मारकर युवक की हत्या टोपी उतारने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डंडा मारकर युवक की हत्या टोपी उतारने पर हुआ विवाद
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-29 के पार्ट-2 में फ्लोरा चौक के नजदीक नरेश कॉलोनी में कहासुनी के बाद हुए विवाद में दुकानदार ने एक युवक के सिर पर डंडा मार उसकी हत्या कर दी। यह विवाद एक अन्य युवक द्वारा सिर से टोपी उतारने पर हुआ था। पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से बिहार के किशनगंज के असद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई फिरदोस आलम (24) विकास नगर में रहता था। वह सेक्टर-29 पार्ट-2 में एक फैक्टरी में सिलाई का काम करता था। वह शनिवार को स्कूटी से किसी को छोड़ने के लिए फ्लोरा चौक गया था। जहां वह अपने साथी शाहनवाज के साथ टहलने निकल गया।
चौक के पास ही सिवाह गांव के नरेंद्र की किराना की दुकान है। वे शाम को करीब आठ बजे एक साथ खा पी रहे थे। इस दौरान फिरदोस का नरेंद्र से टोपी को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद नरेंद्र ने उसकी टोपी गली में फेंक दी। विवाद बढ़ने पर नरेंद्र ने फिरदोस के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे वह घायल हो गया। वे उसे जिला नागरिक अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
जहां से वे उसे पीजीआई रोहतक ले गए। इलाज के दौरान रविवार सुबह फिरदोस की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना पर औद्योगिक थाना सेक्टर-29 पुलिस टीम भी रोहतक पहुंच गई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, मृतक के भाई असद की शिकायत पर पुलिस ने नरेंद्र के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। ब्यूरो