फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man was injured after being stabbed in Panipat

Panipat: दशहरे के दिन दिन दो पक्षों में हुआ झगड़ा, एक युवक की छाती में लगा चाकू, हुआ घायल

Thu, 02 Oct 2025 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी समालखा
संवाद न्यूज एजेंसी समालखा Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 02 Oct 2025 10:52 PM IST
सार

दशहरा उत्सव के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी की घटना में रविंद्र नामक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए समालखा सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
A young man was injured after being stabbed in Panipat
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुलकाना गांव में दशहरा उत्सव के दौरान दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में चाकूबाजी की घटना में रविंद्र नामक युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए समालखा सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समालखा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को चुलकाना गांव में झगड़े की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि रावण का पुतला जलाने के दौरान कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया, जो हाथापाई और चाकूबाजी तक पहुंच गया। इस घटना में रविंद्र को चाकू से घायल कर दिया गया। रविंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के ही नीशु, रविकांत और राजू ने उसके साथ मारपीट की और उसकी छाती में चाकू मारा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed