फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man going on a bike with two friends was hit by a vehicle, died on the spot

बाइक पर सवार होकर दो दोस्तों संग जा रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young man going on a bike with two friends was hit by a vehicle, died on the spot
जीटी रोड पर आयुष्मान अस्पताल के सामने बाइक पर सवार होकर दो दोस्तों संग समालखा जा रहे युवक को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर जा गिरे। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। सेक्टर 29 थाना पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के शामली जिले के खंदरावली निवासी विकास (25) पानीपत में उझा रोड स्थित शांति कॉलोनी में रहता था। वह सेक्टर-29 स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। वह बुधवार रात को अपने दो दोस्तों के साथ समालखा निजी काम से जा रहा था। जब वह तीनों जीटी रोड पर आयुष्मान अस्पताल के सामने पहुंचे तो पीछे से एक तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दो दोस्त कच्चे में गिरे, जबकि विकास सड़क पर सिर के बल गिरा और गंभीर चोट लगने की वजह उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोस्तों ने आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

होटल पर खाना खाने गए दंपती, पति को कार ने कुचला, मौत
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुमन पत्नी कमल वर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे वह अपने पति के साथ स्कूटी पर सवार होकर टोल प्लाजा के पास आहुजा ढाबे पर खाना खाने के लिए गए थे। पति कमल वर्मा पैदल चलकर अपने किसी जानकार से मिलने के लिए सेक्टर-18 की तरफ जा रहे थे। इसी बीच दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में एक कार चालक आया और पति को टक्कर मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गया। पति गंभीर रूप से घायल हो गए। वह स्थानीय लोगों की मदद से पति को सामान्य अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed