फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young man and a woman died in a road accident

Panipat News: सड़क हादसे में युवक व महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A young man and a woman died in a road accident
मतलौडा। नोहरा गांव के नजदीक रेलवे फाटक के पास डंपर की चपेट में आकर गढ़ी सिंकदरपुर निवासी पवन (30) और सौदापुर गांव निवासी छोटी (40) की माैत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के कई टुकड़े हो गए। पुलिस ने पंजाब नंबर के डंपर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

पवन मिट्टी की ठेकेदारी करते थे। वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पानीपत की ओर आ रहे थे। छोटी ने उनसे लिफ्ट ली थी। थर्मल के पास नोहरा रेलवे फाटक के पास हुए हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मौके से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पवन और छोटी के पास से मिले कागजातों से उनकी पहचान हुई। सूचना पर पवन के परिजन पहुंच गए थे। परिजन ने बताया कि पवन की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। उनकी 2 साल की बेटी और 8 माह का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed