फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A young girl committed suicide by swallowing poisonous substance on Kabadi Road

Panipat News: काबड़ी रोड पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगल दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
A young girl committed suicide by swallowing poisonous substance on Kabadi Road
पानीपत। पानीपत के काबड़ी रोड पर एक युवती ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। उनके परिवार में नौ महीने में यह तीसरी आत्महत्या है। इनसे पहले युवती दो चचेरे भाई आत्महत्या कर चुके हैं। परिजन भी इस बात से हैरत में हैं। युवती दो भाइयों की मौत के बाद परेशान रहती थी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मंजीत ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शामली के किवाना गांव से हैं। वह पानीपत के काबड़ी रोड पर 15 साल से रह रहे हैं। उनकी बेटी सविता (25) ने वीरवार दोपहर के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसके ताऊ के लड़के शशि ने उनको देखा तो परिजनों को जानकारी दी। वे उसको लेकर अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने देर शाम उसे मृत घोषित कर दिया। पुराना औद्योगिक थाना की पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने शुक्रवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला
परिजनों ने बताया कि युवती के दो चचेरे भाई भी पहले आत्महत्या कर चुके हैं। उनके चचेरे भाई सुनील ने तीन फरवरी आत्महत्या की थी। दूसरे ने दो सितंबर 2023 को आत्महत्या की। परिवार में नौ महीने में तीसरे सदस्य ने आत्महत्या की है। इससे परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
पुलिस को काबड़ी रोड पर एक युवती के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
देवेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed