फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman returning from a factory died after being hit by a speeding motorcycle.

Panipat News: फैक्टरी से लौट रही महिला की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
A woman returning from a factory died after being hit by a speeding motorcycle.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना सेक्टर-29 क्षेत्र में पसीना कलां गांव में फैक्टरी से लौट रही महिला शहनाज (32) को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी युवक मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी और मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसा शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे हुआ।

पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर निवासी हसनबुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी और दो बच्चों के पसीना कलां के किराये के मकान में रहते हैं और दोनों एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। शुक्रवार शाम को करीब सात बजे फैक्टरी से छुट्टी होने के बाद शहनाज घर लौट रही थी। इस दौरान पसीना रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी युवक मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।शनिवार को पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर आरोपी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed