फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman died while trying to take out a mobile phone from a drum

Panipat News: ड्रम से मोबाइल निकालने के प्रयास में महिला की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
A woman died while trying to take out a mobile phone from a drum
- कपड़े धोते समय गिरा मोबाइल, निकालने लगी तो पानी से भरे ड्रम के अंदर सिर के बल गिरकर फंस गई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना किला क्षेत्र के राजाखेड़ी गांव में शनिवार को कपड़े धोते समय महिला संगीता (25) का मोबाइल फोन पानी से भरे ड्रम में गिर गया जिसे निकालने के चक्कर में वह ड्रम में गिर गईं और सिर पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। संगीता को सोमवार को रक्षा बंधन पर मायके बिहार जाना था।
राजाखेड़ी के सत्यवान ने बताया कि उसके छोटे भाई राकेश का विवाह चार साल पहले बिहार के भागलपुर जिले की संगीता के साथ हुआ था। उनकी ढाई साल की बेटी है। शनिवार को घर पर कपड़े धोते समय संगीता का मोबाइल फोन पानी के 200 लीटर वाले ड्रम में गिर गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। उसने ड्रम से मोबाइल फोन निकालने का प्रयास किया तो उसका हाथ नहीं पहुंचा। इसके बाद उसने कुर्सी लगाकर ड्रम से मोबाइल फोन निकालने का प्रयास किया लेकिन कुर्सी से पैर फिसलने के कारण वह ड्रम में गिर गई। उसका मुंह पानी में डूब गया और पैर हवा में हो गए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मायके जाने की कर रही थी तैयारी
कुछ देर बाद संगीता के ससुर सुबे सिंह घर पर पहुंचे तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद पड़ोसी भी एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। संगीता का मायका बिहार के भागलपुर जिले में है। शनिवार को पति ने उससे घर के काम खत्म करने को कहा था। रविवार को खरीददारी भी करने का प्लान बनाया था। इसके बाद उसे रक्षा बंधन पर मायके बिहार जाना था। किला थाना प्रभारी श्रीनिवास ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed