फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A woman crossing the road was hit by a bike driver, dies

सड़क पार कर रही महिला को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
A woman crossing the road was hit by a bike driver, dies
टोल प्लाजा के पास सीताराम पेट्रोल पंप के सामने से सड़क पार रही महिला को एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि मौके पर जमा भीड़ देख आरोपी घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से खानपुर पीजीआई ले जाते समय महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

अंसल सुशांत सिटी निवासी नरेंद्र मलिक ने बताया कि उसकी परचून की दुकान है। वह सोमवार को अपनी मां फुलवती को देवी मंदिर कॉलोनी स्थित डॉक्टर महाजन से दवाई दिलवाकर टैंपों में घर लौट रहा था। वह टोल टैक्स से आगे सीताराम पेट्रोल पंप के पास उतर गए। सड़क पार करते समय दिल्ली की तरफ से एक युवक बाइक पर सवार होकर आया और सीधा उसकी मां को टक्कर मार दी। उन्होंने आरोपी बाइक चालक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। वह मां को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया। वह खानपुर ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन इसी बीच मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतका के बेटे के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
- राम निवास, सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed