{"_id":"67eb04ab1c4ca785a30d6eb3","slug":"a-woman-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-along-with-her-daughter-panipat-news-c-244-1-pnp1006-134537-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला ने बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला ने बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर एनएफएल के नजदीक एक महिला ने अपनी 15 साल की बेटी के साथ वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों के शव रेल लाइन पर क्षत विक्षत मिले हैं। जीआरपी को प्राथमिक जांच में आत्महत्या का कारण गृह क्लेश मिला है।
महिला के भाइयों का आरोप है कि उसके पति नशा के साथ ही अक्सर मारपीट करते हैं। जीआरपी ने दोनों के शवों को शवगृह में रखवा दिया है। हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे का बताया जा रहा है। जीआरपी थाना पुलिस पानीपत को सूचना मिली कि एक महिला और एक किशोरी एनएफएल के नजदीक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद गई हैं।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जीआरपी ने शव की शिनाख्त चंदौली गांव की पूनम (34) और प्रिया (15) के रूप में की। जीआरपी ने इसकी सूचना परिजनों व उसके मायके के लोगों को दी।
विज्ञापन
पूनम के ससुर रमेश कुमार और दोनों भाई जींद के मांडी कलां के प्रदीप व राजेश थाना पहुंचे। प्रदीप ने बताया कि पूनम की शादी चंदौली गांव के सतीश के साथ की थी। उनको बड़ी लड़की और छोटा लड़का है। उन्होंने आरोप लगाया कि सतीश नशा करता है और उनकी बहन के साथ मारपीट करता था।
उन्होंने उनको कई बार समझाया भी लेकिन उनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं आया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी के चलते उसकी बहन ने यह कदम उठाया है।
गांव से 17 किमी. दूर ट्रेन के आगे कूदी
चंदौली गांव से एनएफएल की दूरी करीब 17 किलोमीटर है। महिला के अपनी बेटी के साथ इतनी दूर आकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देना सवाल पैदा करता है। दोनों भाइयों ने भी इस पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि पूनम को घर आना था तो लालबत्ती से जींद के लिए सवारी में बैठती। जीआरपी की प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला अपनी बेटी के साथ ऑटो में बैठकर अनाज मंडी मोड़ पर पहुंची और यहां से रेलवे लाइन पर आ गई।