फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A three-month-old fetus found in a drain, police investigating

Panipat News: नाली में मिला तीन माह का भ्रूण, जांच में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
A three-month-old fetus found in a drain, police investigating
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के परशुराम कॉलोनी की एक गली में नाली में तीन महीने का भ्रूण मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले हैं। जिससे भ्रूण को फेंकने वाले आरोपी का पता चल सके। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे तहसील कैंप की परशुराम कॉलोनी की एक गली की नाली में भ्रूण देखा गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना तहसील कैंप पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंची। चिकित्सकों ने जांच कर बताया कि भ्रूण तीन से चार महीने का है लेकिन भ्रूण लड़के की है या फिर लड़की की इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जिससे पता चल सके की भ्रूण को किसने फेंका है। थाना तहसील कैंप प्रभारी राजीव ने बताया कि भ्रूण फेंकने वालों की जांच के लिए टीम लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed