{"_id":"683b7940665ab16d4e09fd84","slug":"a-teenager-who-went-to-take-a-bath-in-a-canal-with-his-friends-drowned-panipat-news-c-244-1-pnp1012-137901-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने गया किशोर डूबा
विज्ञापन
पानीपत। दोस्तों के साथ असंध रोड पर दिल्ली पेरलल नहर में नहाने गया एक किशोर पानी में डूब गया। साथियों ने इसकी सूचना किशोर के परिजनों को दी।
जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
गंगापुरी रोड निवासी शशि कुमार ने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन बच्चे एक बेटी और दो बेटे हैं। छोटा बेटा 17 वर्षीय गुरमीत उर्फ कालू शुक्रवार 10 बजे घर से डिब्बा लेकर काम के लिए निकला था। शाम को पता चला कि गुरमीत अपने दोस्तों के साथ नहाने असंध रोड पर गया था।
जहां पर नहाते हुए वह नहर में डूब गया। सूचना मिलते ही वह परिवार के साथ नहर पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की। लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
जिसके बाद वह थाना पुराना औद्योगिक पहुंचा और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तुरंत ही केस दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। थाना पुराना औद्योगिक देवेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर नहर में किशोर की तलाश की जा रही है। संवाद