फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A person riding a scooter died in a collision between a tractor and a trolley

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
A person riding a scooter died in a collision between a tractor and a trolley
पानीपत। जीटी रोड पर पुलिस लाइन के नजदीक ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली को छोड़कर फरार हो गया। सेक्टर-29 औद्योगिक थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

समालखा के जौरासी रोड की आदर्श नगर के शिवम ने सेक्टर-29 औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसके पिता करनाल के बरसत स्थित कंबल की एक फैक्टरी में काम करते है। उसके पिता वीरवार को घर का सामान लेने के लिए पानीपत आए थे। वह भी किसी काम से एनएफएल आया था। वे एनएफएल के पास मिले और अलग-अलग एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर समालखा जा रहे थे।
विज्ञापन

वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे जीटी रोड पर पुलिस लाइन के पास गोशाला के सामने ट्रैक्टर-ट्राली चालक ने उसके पिता की स्कूटी को सीधी टक्कर मार दी। ट्राॅली का पहिया उसके पिता के ऊपर से उतर गया। जिससे उसके पिता के दोनों पैरों और सिर पर काफी चोट लगी। चालक भीड़ का फायदा उठाकर अपने ट्रैक्टर ट्राॅली को मौके पर छोड़कर भाग गया। वह अपने पिता को नजदीक ही एक प्राइवेट अस्पताल ले गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed