{"_id":"b4f53dbca0a17cd2e9b4e3ab90ca3b85","slug":"a-person-died-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे ने तोड़ दिया दो दोस्तों का साथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे ने तोड़ दिया दो दोस्तों का साथ
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे 71-ए पर इसराना के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक यूपी के मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे और बाइक से राजस्थान जा रहे थे।
गांव हरसौली, मुजफ्फरनगर (यूपी) निवासी इरफान और रियासत वीरवार सुबह पानीपत से होते हुए राजस्थान जा रहे थे। दोनों युवक राजस्थान में निजी कंपनी में काम करते थे।
नेशनल हाइवे-71-ए पर इसराना के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इरफान (27) की मौके पर ही मौत हो गई, रियासत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों ने रियासत को इलाज के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना इसराना पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।