{"_id":"6407acf755442d7387016d24","slug":"a-pan-filled-with-hot-oil-fell-on-a-woman-frying-pakoras-scorched-panipat-news-c-18-1-53457-2023-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पकोड़े तल रही महिला पर गिरी गर्म तेल से भरी कढाई, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पकोड़े तल रही महिला पर गिरी गर्म तेल से भरी कढाई, झुलसी
Wed, 08 Mar 2023 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 08 Mar 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। पति के साथ रेहड़ी पर पकोड़े तल रही महिला पर गर्म तेल की कढ़ाई गिर गई। इसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई। उसके पास खड़े पति के पैर पर भी तेल के छींटे लगे हैं। महिला 30 से 35 प्रतिशत झुलसी है।
गंगाराम कॉलोनी निवासी शिवा ने बताया कि वह फास्टफूड का काम करता है। उनकी गंगाराम कॉलोनी में ही शिवा फास्टफूड के नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर वह अपनी पत्नी बिमला के साथ दुकान पर था। पत्नी होली पर्व को लेकर कढाई में गर्म पकोडे तल रही थी। सिलिंडर कुछ दूरी पर रखा था। वह नीचे झुक कर सिलिंडर को पास रखने लगी तो इसी बीच उसका हाथ गर्म तेल की कढ़ाई पर जा लगा और तेल कढाई पत्नी के ऊपर आ गिरी। जिस वजह पत्नी बुरी तरह झुलस गई, वह पास खड़ा था, इसलिए तेल के छींटे उसके पैर पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने उनको सामान्य अस्पताल पहुंचाया।