फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A new ghat will be built on Drain No. 2 along Sector 18 for the Chhath festival.

Panipat News: छठ महापर्व पर ड्रेन नंबर-दो पर सेक्टर-18 के साथ बनाया जाएगा नया घाट,

Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 24 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
A new ghat will be built on Drain No. 2 along Sector 18 for the Chhath festival.
नए घाट की साफ सफाई जुटे पूर्वांचल महासंघ के टीम। स्रोत : महासंघ - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। छह महापर्व पर पूर्वांचल के लोगों ने इस बार ड्रेन नंबर-दो में सेक्टर-18 के साथ नया घाट बनाया है। यहां अंसल, एल्डिको, सेक्टर-18, 13-17 और आसपास की कॉलोनियाें के लोग पूजा अर्चना करेंगे। इसके अलावा असंध रोड पर थर्मल रजवाहे, गोहाना रोड पर एनएफएल रजवाहे और बाबरपुर ड्रेन नंबर दो पर बड़े स्तर पर छठ महापर्व मनाया जाएगा। इसके साथ यमुना पर छह महापर्व मनाया जाएगा। पूर्वांचल के लोगों ने इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं।

पूर्वांचल के लोगों ने छठ महापर्व के लिए घाट बनाना तेज कर दिया है। लोग सुबह ही घाट तैयार करने के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं जेसीबी और अन्य संसाधनों का सहयोग लेकर घाट को तैयार करने में लगे हैं। असंध रोड पर थर्मल रजवाहे, गोहाना रोड पर एनएफएल रजवाहे और बाबरपुर ड्रेन नंबर दो पर घाट बहा दिए हैं। लोग अब पूजा के लिए स्थल बनाने में लगे हैं। पूर्वांचल मीडिया प्रभारी चंदन चौहान ने बताया कि इस साल छह की जगह सात जगह पर छठ पूजा महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार देशबंधु गुप्ता कालेज के सामने बाबरपुर ड्रेन नंबर-दो पर पुलिया से लेकर जीटी रोड तक साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इसमें समाज के लोगों के साथ सरकार के अधिकारी भी बड़ी तत्परता के साथ साफ-सफाई करवा रहे हैं और उन्होंने आश्वासन दिया है कि किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। बाबरपुर घाट बनने से श्रद्धालुओं को जाम की समस्या नहीं होगी और पार्किंग की सुविधा मिलेगी। घाट पर बिजली और सड़क की सुविधा होगी। यहां से बरसत रोड, तहसील कैंप, ज्योति कॉलोनी, नूरवाला, अंसल, एल्डिगो, बाबरपुर मंडी के लोगों को सुविधा मिलेगी। असंध रोड रजवाहा सर्वधर्म एकता समिति प्रधान राजेंद्र यादव, गोहाना रोड से पूर्वांचल समन्वय परिवार एनएफएल गेट से परस नाथ सिंह और अवधेश यादव, सुशील ठाकुर, पूर्वांचल जनहित सेवा समिति से दिनेश गुप्ता, कुटानी रोड की सूर्य देव छठ पूजा समिति से राम बालक, सैनी कालोनी की सूर्यदेव छठ पूजा ट्रस्ट से सीताराम झा, बाबरपुर की जनहित प्रवासी वेलफेयर सोसाइटी से गणेश चौधरी, पूर्वांचल महासंघ बाबरपुर ट्रेन नंबर-दो से आनंद झा, ददलाना की छठ पूजा समिति से अरुण कुशवाहा की देखरेख में घाट पर तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर पर आनंद झा, मनोज सिंह, सुनील झा, सुरेंद सिंह,मनोज मास्टर,अजय जी आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए घाट की साफ सफाई जुटे पूर्वांचल महासंघ के टीम। स्रोत : महासंघ

नए घाट की साफ सफाई जुटे पूर्वांचल महासंघ के टीम। स्रोत : महासंघ- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed