फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A meeting will soon be called for the new district executive of Gurjar Sabha

Panipat News: गुर्जर सभा की नई जिला कार्यकारिणी के लिए जल्द बुलाई जाएगी बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
A meeting will soon be called for the new district executive of Gurjar Sabha
पानीपत। उझा रोड स्थित गुर्जर भवन में गुर्जर समाज के लोगों और जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें गुर्जर सभा की कार्यकारिणी द्वारा समाज के लोगों को वर्ष भर का हिसाब किताब व नई कार्यकारिणी संबंधित विचार विमर्श किया गया। बैठक में गुर्जर समाज से जयपाल छौक्कर को बैठक का प्रधान सर्वसम्मति से बनाया गया। गुर्जर सभा के जिला प्रधान कर्ण सिंह पसीना की देखरेख में कार्यकारिणी सदस्यों ने वर्षभर की आमदनी व खर्च के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

जयपाल छौक्कर ने कहा कि तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला प्रधान कर्ण सिंह पसीना व कार्यकारिणी सदस्यों ने मेहनत के बल पर भवन की आमदनी भी बढ़ाने का काम किया है। इस दौरान गत दिनों गुर्जर भवन में हुई बैठक के दौरान की गई अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने वालों लोगो की भी समाज के लोगों ने कड़ी निंदा की। वहीं बैठक में उपस्थित सभी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गुर्जर सभा जिला कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अब तक जो प्रक्रिया अपनाई गई है उसी प्रक्रिया को अपनाया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर नई कार्यकारिणी गठित करने संबंधित तिथि की घोषणा की जाएगी। मंच संचालन पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र जलमाना ने किया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रतन सिंह रावल, प्रधान प्रीतम रावल, बल्ला गुर्जर, पूर्व सरपंच कटारसिहं, पूर्व चेयरमैन विनय नलवा व जिला पार्षद सुंदर छौक्कर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed