फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A massive power outage is scheduled for today across the district, including the city.

Panipat News: शहर समेत जिले में आज लगेगा बिजली का महाकट

Sun, 14 Jun 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Jun 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A massive power outage is scheduled for today across the district, including the city.
संवाद न्यूज़ एजेंसीपानीपत। बिजली निगम तेज बारिश के बाद बिजली निगम शहर समेत जिले भर में बिजली लाइनों पर रविवार को मरम्मत कार्य करेगा। इसके चलते जिले में बिजली का महाकट लगेगा। इस दौरान पांच से सात घंटे तक के कट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

शहर और आसपास के गांवों में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी नौल्था के 11 केवी नौल्था सड़क, बुड़शाम सड़क, डिडवाड़ी सड़क, नवोदय स्कूल, हिमालय हैचरी, विजय हैचरी, डाहर, दीवाना, खलीला, नहर पार, बलाना और अवंती इंडस्ट्रीज़ में सुबह 8 से 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

सब स्टेशन 132 केवी छाजपुर के 11 केवी सचदेवा, हैचरी, शनि मंदिर, जिंदल इंडस्ट्रीज़, रामरा और गौशाला में सुबह नौ से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मतलौडा के 11 केवी गिरिराज, अलुपुर और नैन में सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी मूनक के 11 केवी धर्मगढ़ सड़क, थिराना सड़क, कवि, गुरुकुल और शेरा में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशन 220 केवी छाजपुर के 11 केवी सनौली, नवादा पार, कुराड़ फ़ार्म, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, धनसौली और पीर बाबा में सुबह 9 से शाम को 6 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी जाटल के 11 केवी सौंधापुर, जीतगढ़ सड़क, बिंझौल, राम नगर, नोहरा, सिठाना और बाल विकास में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सब स्टेशन 33 केवी जिला सचिवालय के 11 केवी सलारगंज गेट में सुबह 10 से शाम को 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर-29 पार्ट-2 के 11 केवी ईटीपी में सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सनौली सड़क के 11 केवी आनंद इंटरनेशनल में दोपहर 1 से 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed