फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man was duped of Rs 42,700 on the pretext of winning a lottery worth Rs 10 lakh.

Panipat News: 10 लाख की लॉटरी जीतने का झांसा देकर 42,700 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 42,700 on the pretext of winning a lottery worth Rs 10 lakh.
इसराना। साइबर ठगों ने इसराना थाना क्षेत्र के डाहर गांव के किसान कृष्णलाल को 10 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर 42,700 रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पहले ऑनलाइन पेमेंट देकर 1500 रुपये में तीन टिकट दिए। इसके बाद 10 लाख रुपये की जीत का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन, और टैक्स के नाम पर पैसे जमा कराए। इसराना थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

किसान कृष्णलाल ने बताया कि 29 अक्तूबर 2025 को उनके मोबाइल नंबर पर गांधी ब्रॉदर लॉटरी एजेंसी लुधियाना के नाम से एक मैसेज आया। जिसमें लॉटरी के टिकट की बिक्री हो रही थी। उसने ऑनलाइन 1500 रुपये जमा कर तीन टिकट खरीद लिए। इसके बाद 31 अक्तूबर को उसे फोन कर बताया गया कि उसकी एक टिकट पर 10 लाख रुपये की लॉटरी निकल आई है।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने 4500 रुपये जमा करने के लिए कहा। उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 4500 रुपये जमा करा दिए, इसके बाद टैक्स और टीडीएस के नाम पर पैसे जमा करा लिए। आरोपियों ने कुल 42,700 रुपये जमा कराने के बाद 29 हजार रुपये की मांग शुरू कर दी। जिस पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि यह सब ठगी का खेल चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णलाल ने इसराना थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। अब खातों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed