फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man trapped a teenager in a love trap and established a relationship with her; investigation confirmed that she was pregnant.

Panipat News: प्रेमजाल में फंसाकर किशोरी से बनाए संबंध, जांच में गर्भवती की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A man trapped a teenager in a love trap and established a relationship with her; investigation confirmed that she was pregnant.
पानीपत। थाना चांदनीबाग क्षेत्र की एक कॉलोनी से लापता 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी का मेडिकल कराया तो उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने किशोरी की बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग कराई, जिसमें उसने कॉलोनी के ही 17 वर्षीय किशोर के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात कही। पुलिस ने किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति ने बताया कि किशोरी कुछ दिन पहले घर से लापता हो गई। परिजनों ने थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तीन-चार दिन पहले किशोरी को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने जब उसका मेडिकल कराया तो वह डेढ़ माह की गर्भवती मिली। बाल कल्याण समिति ने किशोरी की काउंसिलिंग की, जिसमें उसने बताया कि उसके कॉलोनी के ही एक युवक के साथ संबंध है। वह पहले भी उससे मिल चुकी है और उनके बीच संबंध भी बने हैं। इसके बाद पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

उधर, किशोरी की मां और किशोरी ने बच्चे को रखने से इन्कार कर दिया, जिस पर समिति ने किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। सोमवार को किशोरी का अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद गर्भपात की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed