फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A man hanged himself to death in Devi Lal Park.

Panipat News: देवीलाल पार्क में व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
A man hanged himself to death in Devi Lal Park.
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 क्षेत्र के देवीलाल पार्क में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह को पार्क में बच्चे खेलने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पेड़ से शव लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक के पास से कोई आईडी नहीं मिली। आसपास के क्षेत्र में शिनाख्त के लिए प्रयास किए जा रहा हैं। थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब आठ बजे कुछ बच्चे देवी लाल पार्क सेक्टर-6 में खेलने के लिए पहुंचे थे। बच्चों ने पेड़ से एक शव लटका हुआ देखा तो शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उसकी उम्र भी 40-45 साल के बीच में लग रही है। उसके पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला। आस-पास के थानों में शिनाख्त के लिए सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed