फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A Man dead in Nara village panipat

शराब के नशे में मेडिकल स्टोर संचालक ने पति व बच्चों को घर में बंद कर लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो निगला ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
A Man dead in Nara village panipat
नारा गांव में एक पति ने नशे की हालत में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की और कमरे में आग लगा दी। आग तेजी से से फैले इसके लिए गैस सिलिंडर भी आग डालने का प्रयास किया। इस बीच मौका पाकर पत्नी बच्चों सहित कमरे से निकलकर घर से बाहर आ गई। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। वहीं, जब पुलिस आरोपी को लेकर जाने लगी तो उसने सबके सामने सलफास की गोली खा ली। उसे अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नीलम पत्नी सुरेंद्र निवासी नारा ने बताया कि उसका पति नशे का आदी है। वह हर रोज नशे की हालत में घर पर आता था और मारपीट करता था। वहीं, शुक्रवार को रात 10.30 बजे पति सुरेंद्र (48) ने उसके साथ मारपीट की और उसके दोनों बच्चों सहित उसे एक कमरे में बंद कर कमरे में आग लगा दी। वहीं, जब कमरे में आग पूरी तरह नहीं फैली तो पति ने सिलिंडर लेने के लिए रसोई की तरफ गया। इसी का मौका उठाते हुए पत्नी और दोनों बच्चे घर से बाहर आए और महिला हेल्प लाइन 1091 नंबर पर कॉल कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत सुरेंद्र को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सुरेंद्र उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और अपशब्द कहे। झगड़े और विवाद की आवाज सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हुए। वहीं सुरेंद्र ने सबके सामने सलफास की गोली खा ली। पड़ोसियों ने सुरेंद्र को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सुरेंद्र की रास्ते में ही हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बता दें कि दो बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी शादीशुदा है। छोटी बेटी 17 साल और बेटा 14 वर्ष का है।
विज्ञापन

मृतक सुरेंद्र के थे तीन बच्चे, गांव के बस अड्डे पर चलाता था मेडिकल स्टोर
मृृतक सुरेंद्र गांव नारा के बस अड्डे पर मेडिकल स्टोर चलाता है। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बड़ी बेटी की शादी हो रखी है। वहीं, उससे छोटी एक 17 साल की बेटी और उससे छोटा 14 साल का बेटा है। मृतक सुरेंद्र संपन्न परिवार से था। पड़ोसियों के अनुसार सुरेंद्र आए रोज शाम को शराब पीकर पत्नी और बच्चों के साथ अकसर गाली-गलौच और मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के खिलाफ किया चार धाराओं के तहत केस दर्ज
घटना के बाद नीलम ने अपने मृतक पति सुरेंद्र के खिलाफ जान से मारने का प्रयास, मारपीट करने के बारे में थाने में शिकायत दी। वहीं, पुलिस ने पति के खिलाफ चार विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया और शव को शुक्रवार को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया। वहीं, शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया और पंचनामा भर कर शव को परिजनों को सौंप दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पत्नी ने पति के खिलाफ शिकयत दी है। पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पति के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
- विकास कुमार, प्रभारी, मतलौडा थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed