फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A loving couple committed suicide by jumping in front of Vande Bharat Express train

Panipat News: प्रेमी जोड़े ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A loving couple committed suicide by jumping in front of Vande Bharat Express train
पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर बुधवार की सुबह प्रेमी युगल ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पहले दोनों काफी समय तक बेंच पर बैठे रहे। जैसे ही ट्रेन आई तो एक दूसरे का हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे कूद गए। दोनों करनाल जिले के मूनक थाना क्षेत्र के रायपुर जाटान गांव के रहने वाले थे और एक-दूसरे के पड़ोसी थे।
विज्ञापन

वे सोमवार शाम को घर से निकले थे। नाबालिग किशोरी के परिजनों ने युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से मूनक थाना पुलिस भी उनकी तलाश कर रही थी। जीआरपी थाना की पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। मूनक थाना पुलिस ने भी पानीपत पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

जीआरपी थाना के पुलिस के मुताबिक बुधवार की सुबह 7:10 बजे सूचना मिली कि पानीपत रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर एक किशोरी और एक युवक ने दिल्ली-अंबाला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच की। शवों की शिनाख्त करनाल जिले के मूनक थाना क्षेत्र के रायपुर जाटान निवासी आरती (16) और गौरव (19) के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों और मूनक थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मूनक थाना प्रभारी राजपाल और मृतकों के परिजन भी पानीपत रेलवे स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूनक थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों सोमवार शाम को घर से निकले थे। किशोरी के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके बाद गौरव के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से ही पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। दोनों के मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे थे। परिजन बोले नहीं थी प्रेम संबंध की जानकारी ःकिशोरी की मां पिंकी ने बताया कि उसके पति की सात साल पहले मौत हो चुकी है। उसके तीन बच्चे हैं। जिनमें आरती सबसे छोटी थी। उसने पिछले साल 12वीं पास की थी। वह आगे नहीं पढ़ रही थी। अब घर पर ही थी। वह मजदूरी कर बच्चों का पालन कर रही थी। उनके घर के पास ही गौरव का घर है। दोनों के मकानों की दीवार मिलती है। उन्हें उनके बीच किसी तरह के संबंध होने की कोई जानकारी नहीं थी। वहीं गौरव के पिता मेहर सिंह ने बताया कि गौरव 12वीं तक पढ़ा था। वह अब कोल्ड ड्रिंक सप्लाई करने वाली गाड़ी चलाता था। उसका दो माह पहले करनाल के पास से ही रिश्ता भी तय हो गया था। उसकी जल्द ही शादी की तिथि तय करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed