फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A house near Kalandar Chowk caught fire with an explosion, household items reduced to ashes.

Panipat News: कलंदर चौक के पास धमाके के साथ मकान में लगी आग, घर कासामान खाक

Tue, 30 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 30 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
A house near Kalandar Chowk caught fire with an explosion, household items reduced to ashes.
आग लगने से खाक हुआ मकान और सामान। संवाद
पानीपत। कलंदर चौक के पास सोमवार सायं पांच बजे एक मकान में आग लग गई। कमरे में रखे फ्रीज के कंप्रेशर में जोरदार धमका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर और आग की लपटें देखकर आस-पास के क्षेत्र में खलबली मच गई। तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मकान के अंदर से दो महिलाओं को सुरक्षित निकाला। वहीं दो सिलिंडर भी बाहर निकाल लिए। आग की चपेट में आने से मकान के अंदर पूरा सामान खाक हो गया। छत का लिंटर भी गिर गया है।
विज्ञापन

कलंदर चौक के पास वीरभान की चुंगी निवासी शुभम ने बताया कि वह एक दुकान पर नौकरी करते हैं। वीरभान की चुंगी के पास उनका घर है। सोमवार को उनकी मां बाहर गई थी। घर में उनका भाई चिराग, भाभी और भाभी की मां थी। शाम करीब पांच बजे उनके मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। उसी समय गली से गुजर रहे से सुखिंदर तनेजा ने 112 नंबर पर कॉल कर दमकल विभाग को मकान में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। भीड़ वाला क्षेत्र होने के कारण विभाग की छोटी गाड़ी को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए अभियान की शुरूआत की। दमकल विभाग की टीम ने मकान के अंदर से दो महिलाओं को सकुशल बाहर निकाला लिया। इसके साथ ही टीम ने मकान के अंदर से दो गैस सिलिंडर भी बाहर निकाल लिए। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मकान की आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
विज्ञापन

---
सिलिंडर फट जाते तो होता बड़ा हादसा
आग की चपेट में आने से मकान के अंदर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। फ्रीज के कंप्रेशर में जोरदार धमाका हुआ। जब टीम मकान के अंदर पहुंची तो लिंटर का एक टुकडा़ टूट कर गिर गया। जिससे टीम के सदस्य तुरंत बाहर आए। इसके बाद कई जगह से लिंटर गिरा। आग से मकान के अंदर का सामान भी पूरी तरह से खाक हो गया। लेकिन समय रहते टीम ने मकान के अंदर रखे सिलिंडर निकाल लिए गए। यदि सिलिंडर में धमाका हो जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गली में लगी रही भीड़, जाम में फंस गई गाड़ी
आग की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ी तुरंत ही मौके के लिए रवाना हो गई। लेकिन जहां पर आग लगी थी वहां तंग गली थी। गली में भीड़ लगी होने के कारण गाडी़ जाम में फंस गई। जिससे मौके पर पहुंचने में देरी हुई।

--वर्जन
कलंदर चौक के पास एक मकान में आग लगी थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। महिलाओं और सिलिंडर को भी बाहर निकाल लिया। आग से मकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया है।
-गुरमैल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed