फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A grand auditorium of 800 seats to be built in Sector 12 with 66.83 crores, the government sent the budget

सेक्टर 12 में बनेगा 66 करोड़ से 800 सीटों वाला भव्य ऑडिटोरियम, सरकार ने दिया बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
A grand auditorium of 800 seats to be built in Sector 12 with 66.83 crores, the government sent the budget
पानीपत। शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। सेक्टर 12 में नगर निगम 66.83 करोड़ से एक विशाल ऑडोटोरियम बनेगा। इसके अलावा अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित जिला स्तर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी भी बनेेगी। इमारत में एक मल्टीपरपज हॉल भी बनेगा, जिसे इंडोर स्टेडियम की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इमारत के बेसमेंट में मंच और पार्किंग जैैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी। कुल मिलाकर यह एक ऐसी भव्य इमारत होगी, जिसमें शहरवासियों को एक ही छत के नीचे पढ़ाई, मनोरंजन और खेलकूद जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट को मंजूर कर सरकार ने इसके लिए निगम को 66.83 करोड़ का बजट भी भेज दिया है। निगम की ओर से प्रस्तावित इस विकास कार्य की डीपीआर पहले ही निकाय को भेजी जा चुकी है। अब इस प्रस्ताव को निकाय से प्रशासकीय अनुमति मिलेगी। इसके बाद निगम टेंडर लगा इसका काम शुरू कराएगा। यह शहरी विधायक के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है। इसे लेकर वह कई बार निकाय स्तर के अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं। इसके बजट के लिए सीएम मनोहरलाल से विचार विमर्श करने के बाद मंजूूरी दिलाई गई है। यह शहर के सबसे आधुनिक प्रोजेक्ट में से एक होगा। जो दूसरे जिलों के लिए मिसाल बनेगा।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए निगम ने सेक्टर 12 स्थित एसडीवीएम स्कूल के सामने वाली जगह निर्धारित की है। यहां निगम का पहले से कम्यूनिटी सेंटर बना है, जो अब कंडम हो चुका है। एक सामुदायिक केंद्र को हटाकर इस भव्य इमारत का निर्माण कराया जाएगा। करीब एक एकड़ में फैली इस जमीन को इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल किया गया है। इस भव्य इमारत को पूरी तरह से वातानूकूलित भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें इसी व्यवस्था की जाएगी कि शहर के बच्चे इसकी आधुनिक लाइब्रेरी में पढ़ाई कर सकेंगे, मल्टीपरपज हॉल को इंडौर गेम्स खेलने के लिए युवा और बच्चे इस्तेेमाल कर पाएंगे। यहां किसी भी प्रकार का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित कराया जा सकेगा। बता दें कि अब तक शहर में ऐसी भव्य और विशाल इमारत नहीं थी। जिसकी वजह से निगम को भी अपने खुद के कार्यक्रमों के लिए दूसरे विभागों या संस्थाओं की इमारतों से काम चलाना पड़ता था। वहीं, किसी भी सरकारी कार्यक्रम के लिए भी दूसरे विभागों की इमारतों को लेना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed