{"_id":"689e630cc503ba113001e784","slug":"a-glimpse-of-haryanvi-culture-will-be-seen-in-cultural-programs-panipat-news-c-244-1-sknl1016-142038-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी हरियाणवीं संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखेगी हरियाणवीं संस्कृति की झलक
विज्ञापन
पानीपत। स्वतंत्रता दिवस समारोह में इस बार समारोह में कुछ विद्यार्थी किसी पेशेवर गायक या फिल्मी गीत पर प्रस्तुति न देकर स्वयं लिखे व गाए गीत पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। यह गीत हरियाणा की समृद्ध धरोहर गुणगान और नृत्य में हरियाणवी लोक परंपरा की झलकियां दिखाई देंगी। प्रस्तुति देने के लिए विद्यार्थी जी-जान से तैयारी में जुटे हैं। गीत तैयार करने में शिक्षा विभाग की संगीत एवं कला दल ने सहयोग किया है। समारोह में स्कूल के विद्यार्थी विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
विभाग इस बार शिक्षा विभाग की स्कूली विद्यार्थियों की टीम एक नए अंदाज में प्रस्तुति देगी। यह प्रस्तुति पूरी तरह हरियाणवी संस्कृति व सभ्यता पर आधारित रहेगी। इसकी विशेषता यह रहेगी कि पहले से चले आ रहे फिल्मी, हरियाणवी गीतों पर विद्यार्थी प्रस्तुति नहीं देगी। इसके लिए वे स्वयं गीत तैयार कर रहे हैं। यह गीत जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर तैयार किए गए हैं।
दरअसल स्वतंत्रता दिवस समारोह में हर साल शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थी प्रस्तुति देते हैं। इसमें सरकारी के साथ निजी स्कूल के विद्यार्थी भी शामिल किए जाते हैं, ताकि प्रस्तुति बेहतरीन रहे। हर साल समारोह में विद्यार्थी विभिन्न हरियाणवी व फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देते थे। परंतु इस बार जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विभाग की संगीत एवं कला मंडली से कुछ नया करने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर बार तीन-चार गीतों पर ही प्रस्तुति होती है, जबकि इसमें नयापन लाना चाहिए। इसके लिए अपना हरियाणवी गीत तैयार किया जाना चाहिए। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने गीत तैयार करने के लिए कुछ पंक्तियां व शब्द भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि इस गीत में हरियाणा की बात होगी और सभी विशेषताओं का जिक्र किया जाएगा। वहीं, यह नया गाना हरियाणा की युवा शक्ति व देशभक्ति के बारे सभी को बताएगा।