फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   A girl died after a quack's injection in Raslapur village

Panipat News: रसलापुर गांव मे झोलाछाप के इंजेक्शन के बाद युवती की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
A girl died after a quack's injection in Raslapur village
पानीपत। बापौली थाना के रसलापुर गांव में दो दिन से बीमार एक किशोरी की मौत हो गई। परिजनों ने उसका गांव में ही एक झोलाछाप के पास इलाज कराया था। आरोप हैं कि हाथ की नस में इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत और बिगड़ी तो झोलाछाप ने कूल्हे में एक और इंजेक्शन लगा दिया। आरोपी झोलाझाप रसलापुर में अपनी बहन के यहां रहता है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। थाना बापौली की पुलिस ने किशोरी की मौत की सूचना न मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

रसलापुर गांव के मरीद ने बताया कि उनके दो लड़के और एक लड़की है। उनकी लड़की मोमिना (18) का रिश्ता तय कर दिया है। वे जल्द ही उनका निकाह करने का विचार कर रहे थे। मोमिना को दो दिन पहले उल्टी लगी थी और पेट में भी दर्द हुआ था। उसका बीपी भी कम हो गया था। उन्होंने गांव में झोलाछाप को बुलाया। उसने मोमिना की नस में इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई। झोलाछाप ने उनके कूल्हे में एक अन्य इंजेक्शन लगा दिया। उसको कुछ आराम हुआ। मोमिना ने वीरवार शाम को चाउमीन खाने की इच्छा जताई। वह गांव के अड्डे से चाउमीन ले आया। मोमिना और परिवार के सभी सदस्यों ने चाउमीन खाई। मोमिना की शुक्रवार सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई। उसी झोलाछाप ने उनको एक इंजेक्शन फिर लगाया। मोमिना को चक्कर आने लगे। वे उसके बापौली सीएचसी में ले गया। यहां उसको एक ग्लूकोज लगाई गई। चिकित्सक दूसरी ग्लूकोज लगाने की तैयारी कर रहे थे। इसी समय मोमिना बेसुध हो गई। यहां से उसको जिला नागरिक अस्पताल भेज दिया। वे उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वर्जन :
रसलापुर गांव में किशोरी मोमिना की मौत की सूचना नहीं मिली है और न ही अस्पताल से कोई सूचना मिली है। पुलिस को इसमें किसी प्रकार की शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज, प्रभारी, थाना बापौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed